लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता में हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत, तीन अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: April 6, 2020 14:42 IST

तरबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव के संगम पुरवा में दो पुराने राजनीतिक प्रतिद्वन्दियों के बीच उस समय विवाद हो गया, जब महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों को किए गए भुगतान में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की जांच करने जिला उपायुक्त मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी मौके पर गए हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देग्राम प्रधान के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायरिंग में दूसरे पक्ष के देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह (52) तथा कन्हैया लाल पाठक (30) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई।

गोण्डाः उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।

गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है, जबकि दो अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तरबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव के संगम पुरवा में दो पुराने राजनीतिक प्रतिद्वन्दियों के बीच उस समय विवाद हो गया, जब महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों को किए गए भुगतान में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की जांच करने जिला उपायुक्त मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी मौके पर गए हुए थे।

सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष के लोग मौके पर मौजूद थे। इस बीच ग्राम प्रधान के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। परिणाम स्वरूप एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह (52) तथा कन्हैया लाल पाठक (30) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी राकेश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों के समुचित उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिया।

इस बीच राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोण्डा में घटित फायरिंग की एक घटना में दो लोगों की मृत्यु का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एनएसए लगाने के निर्देश देते हुए इस घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान हुई इस घटना पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी है। साथ ही, घटना में उपयोग किए गए असलहे को भी तत्काल बरामद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोंडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?