लाइव न्यूज़ :

थाने में फरियाद लेकर पहुंची महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2020 07:58 IST

22 जून को एक महिला अपनी परिचित के साथ थाने में शिकायत करने पहुंची। उस वक्त इंस्पेक्टर अपने चैंबर में बैठा था। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव महिला को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्पेक्टर का फरियादी महिला के सामने अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।एक महिला के साथ अश्लीलता फैलाने की वजह से पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाने में अश्लील हरकत करने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। देवरिया के एसपी ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों इंस्पेक्टर का फरियादी महिला के सामने अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल यादव भटनी थाना प्रभारी था। 22 जून को एक महिला अपनी परिचित के साथ थाने में शिकायत करने पहुंची। उस वक्त इंस्पेक्टर अपने चैंबर में बैठा था। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव महिला को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है।

थाने में एक महिला के साथ अश्लीलता फैलाने की वजह से पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई। जिसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को संस्पेंड कर दिया और वीडियो की सत्यता की जांच करवाई। जिसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ धारा 111/2020, 354(क)/ 509/166 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल यादव

इस मामले में पीड़ित लड़की का कहना है कि ''मैं जितनी बार एप्लिकेशन लेकर दरोगा जी के पास गई हूं। मैं या तो अपनी मम्मी के साथ जाती हूं या पापा के साथ। हमारा पटीदार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। मैने एक-दो बार देखा तो सोचा चलो छोड़ते हैं, ऐसा हरकतें तो होती रहती हैं। लेकिन जब कानून के रखवाले ही ऐसी हरकत करेंगे तो जनता का क्या होगा। तब मैंने यह वीडियो बनाया और मेरे रिश्तेदार भी यहां आए। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ, लेकिन हम कुछ नहीं बोले। हम चाहते हैं इंसाफ मिले।''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा