लाइव न्यूज़ :

Basti News: बंद स्कूल में हत्या कर जलाया गया शव, लोगों ने देखा तो रह गए दंग; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 09:01 IST

Basti News: अधिकारी ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य इकट्ठा किये।

Open in App

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बंद पड़े स्कूल में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति के शव को जलता हुए देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने कथित रूप से मृत व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चार से पांच वर्ष से बंद पड़े प्रयागराजी इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति का शव जल रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रबंधक जामवंत शर्मा की पत्नी ने बताया कि जो व्यक्ति पूरी तरह से जल चुके हैं, वह उनके पति है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य इकट्ठा किये।

अधिकारी ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि धौरहरा गांव की रहने वाली महिमा शर्मा ने शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार तड़के चार बजे उनके पति जामवंत प्रसाद शर्मा (45) घर से थोड़ी दूर पर स्थित अपने विद्यालय प्रयागराजी इंटर कालेज गये थे, जो बंद है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उनके पति नहीं लौटे तो उन्होंने अपनी छोटी बेटी को उन्हे बुलाने के लिए भेजा और जब उनकी बेटी विद्यालय गयी तो उसने देखा कि एक कमरे में आग लगी गयी हुई है और कमरे के बाहर जामवंत का चप्पल पड़ा है।

मृतक की पत्नी ने अंदेशा जताया है कि उसके पति की हत्या कर उनके शव को जलाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :Bastiहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup policeup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?