लाइव न्यूज़ :

यूपी में कांग्रेसी नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 31, 2021 10:28 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेसी नेता को मारने की वारदात हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में प्रयागराज के झूंसी के कनिहार गांव का मामला, यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद अकरम की हत्यापुलिस के अनुसार हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है, आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारीमृतक के सगे मामा रईस, उसके पुत्र अयान और एक अन्य व्यक्ति पर अकरम को मारने का आरोप

प्रयागराज: जिले के गंगापार झूंसी के कनिहार गांव में मंगलवार की रात यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक (गंगापार) धवल जायसवाल ने बताया कि बीती रात झूंसी के कनिहार नामक गांव में मोहम्मद अकरम (32 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में अकरम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना की पृष्ठभूमि में जमीन का विवाद सामने आया है, मृतक के सगे मामा रईस, उसके पुत्र अयान और एक अन्य व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक के मामा ने एक जमीन खरीदी थी जिसमें हिस्सेदारी को लेकर इन दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। जायसवाल ने बताया कि इसी विवाद के क्रम में अकरम के मामा, मामा के बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने अकरम को गोली मार दी जिससे अकरम की मृत्यु हो गई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कांग्रेस के स्थानीय नेता हसीब अहमद का दावा है कि मोहम्मद अकरम पर इससे पूर्व भी कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है जिसकी शिकायत अकरम ने आला पुलिस अधिकारियों से की थी। इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका नतीजा यह रहा कि अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकरम फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के नेता थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशप्रयागराजक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?