लाइव न्यूज़ :

छात्रा की दुराचार के बाद हत्या: सीएम योगी सख्त, अपराधियों पर एनएसए लगाने सहित कठोर कार्रवाई के निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2020 14:50 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) के अंतर्गत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को 5 लाख रुपये की आ​र्थिक सहायता देने की घोषणा की है: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री ने परिवार को 5 लाख रुपये की आ​र्थिक सहायता देने की घोषणा की है।आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 25 अगस्त को थाना नीमगांव में सूचना मिली थी कि बच्ची(18 वर्षीय) जो एक दिन से लापता थी उसका शव उसके घर के पास मिला है।छात्रा की दुराचार के बाद हत्या की घटना में बृहस्पतिवार को अपराधियों के खिलाफ एनएसए लगाने सहित कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(NSA) के अंतर्गत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को 5 लाख रुपये की आ​र्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

लखीमपुर खीरी में एक लड़की के रेप और हत्या की घटना पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 25 अगस्त को थाना नीमगांव में सूचना मिली थी कि बच्ची(18 वर्षीय) जो एक दिन से लापता थी उसका शव उसके घर के पास मिला है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लखीमपुर खीरी में छात्रा की दुराचार के बाद हत्या की घटना में बृहस्पतिवार को अपराधियों के खिलाफ एनएसए लगाने सहित कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएगी। उल्लेखनीय है कि छात्रा प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म भरने कस्बे के साइबर कैफे गयी थी, लेकिन वापस नहीं आई।

परिजन रात भर उसे खोजते रहे। मंगलवार सुबह उसका शव मिला। कपडे़ अस्त व्यस्त थे और गला रेता हुआ था। इससे पहले 15 अगस्त को ईसानगर थानाक्षेत्र के एक गांव में भी 13 साल की लड़की की बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया था। नाबालिग लडकी का शव गन्ने के खेत में मिला था।

योगी ने दिये कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोडने के सभी प्रयास जारी रखने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोडने के सभी प्रयास जारी रखने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और शाहजहांपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मेडिकल जांच के कार्य को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के सभी प्रयास जारी रखे जाएं। इस कार्य में जांच के साथ-साथ निगरानी, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाना तथा घर-घर सर्वे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मददेनजर इन कार्यों को भी पूरी तेजी से संचालित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में अब तक कोविड-19 की 50 लाख 80 हजार से अधिक जांच किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिये । प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बन्दी शनिवार व रविवार को ही रहेगी। योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलम्ब उपलब्ध कराया जाए।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?