लाइव न्यूज़ :

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर नकेल, अवैध कब्जे वाले भूखंड पर बुलडोजर

By भाषा | Updated: August 29, 2020 16:40 IST

गोदाम मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले के नाम पर था। गोदाम के लिए कुछ काश्तकारों की जमीन पर कब्जा किया गया था। बिना जिलाधिकारी के अनुमति के अनुसूचित जाति के लोगों से भी जमीन खरीदी गई थी। कार्रवाई करते हुए जमीन को खाली करवाया गया है : जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी मऊ

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गोदाम अंसारी की पत्नी के नाम पर था और इसमें कुल चार साझेदार हैं।कई और काश्तकारों के नाम शामिल हैं और जिसका अभी जल्द ही एग्रिमेंट कराकर लिखवाने का काम किया गया।गोदाम मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले आतिफ अंसारी के नाम पर था।

मऊ/लखनऊः बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए भूखंडों को खाली कराने की प्रशासन की मुहिम शनिवार को भी जारी रही और एक भूखंड पर बने गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गोदाम अंसारी की पत्नी के नाम पर था और इसमें कुल चार साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम बनाने के लिए अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर गया लिया था। त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में ग्राम समाज की जमीन का अवैध तरीके से दाखिल-खारिज करा लिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में और भी जांच चल रही है, जिसमें कई और काश्तकारों के नाम शामिल हैं और जिसका अभी जल्द ही एग्रिमेंट कराकर लिखवाने का काम किया गया। गोदाम मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले आतिफ अंसारी के नाम पर था। इससे पहले शुक्रवार को जिले के सदर विधानसभा से मुख्तार के करीबी सहयोगी रईस कुरैशी के अवैध बूचड़खाने को जिला प्रशासन ने गिरा दिया था।

ध्वस्त किये गये मुख्तार के दो अवैध निर्माण

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राधिकारियों ने कुख्यात अपराधी से नेता बने मुख्तार अंसारी के स्वामित्व वाले दो अवैध निर्माण राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ध्वस्त कर दिये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेसीबी मशीनों से भवनों को गिराये जाते समय बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी की अवैध प्रॉपर्टी को आज यूपी पुलिस (ने) तोड़ दिया।

तोड़-फोड़ का सारा खर्च योगी सरकार गैंगस्टर से ही लेगी।'' उन्होंने कहा कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर ऐसे और कड़े फ़ैसले झेलने के लिए तैयार रहें । उधर सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ध्वस्त किये गये दो टॉवर हैं, जो निष्क्रांत संपत्ति पर बने थे। विभाजन के समय जो लोग भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, उनकी जो भूमि यहां थी, उसे निष्क्रांत श्रेणी में रखा गया था। प्रवक्ता ने बताया कि ध्वस्तीकरण में हुए खर्च को वसूला जाएगा और प्राथमिकी भी दर्ज होगी।

साथ ही जिन अधिकारियों के समय यह अवैध निर्माण हुआ, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण का नक्शा लखनउ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने स्वीकृत नहीं किया था। राज्य सरकार ने मऊ से बसपा के वर्तमान विधायक मुख्तार के निकट सहयोगियों की संपत्तियां हाल ही में विभिन्न जिलों में जब्त की हैं और गाजीपुर में मुख्तार के चार सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित किये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला