लाइव न्यूज़ :

UP News: फतेहपुर में महिला और बच्ची का शव बरामद, मृतकों की पहचान करना मुश्किल, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: October 22, 2024 13:15 IST

UP News: अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए आस-पास के थानों और अन्य पड़ोसी जिलों की पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।

Open in App

UP News: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले में पुलिस ने खेतों से सटे नाले की झाड़ियों से एक अज्ञात महिला और एक बच्ची के शव बरामद किये। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला की उम्र 25 वर्ष और बच्ची की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए आस-पास के थानों और अन्य पड़ोसी जिलों की पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विजय शंकर मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव में खेत से सटे एक नाले की झाड़ियों से सोमवार शाम एक महिला और एक बच्ची के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 25 वर्ष और बच्ची की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है।

मिश्रा ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराने प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिए गये। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए आस-पास के थानों और अन्य पड़ोसी जिलों की पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि महिला और बच्ची कहीं और की रहने वाली हैं और इन्हें यहां मार कर फेंक दिया गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमहत्याफतेहपुरFatehpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज