लाइव न्यूज़ :

शिक्षिका की नाबालिग बेटी से आठवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, चाकू से हमला करने की धमकी देकर भागा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2021 21:32 IST

उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक के के वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और परिजनों द्वारा जान से मरने की धमकी देने का मामला मंगलवार की रात दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और उसके तीन परिजनों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। शिक्षिका ने आरोपी के घर के सामने मकान लिया था और डेढ़ साल से उसकी छात्रा से दोस्ती थी। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार की अपराह्न वह बैंक गई थी।

बरेलीः उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में एक शिक्षिका की नाबालिग बेटी से आठवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और उसके तीन परिजनों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक के के वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और परिजनों द्वारा जान से मरने की धमकी देने का मामला मंगलवार की रात दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी कक्षा आठवीं का छात्र है।

उन्होंने बताया कि एक शिक्षिका ने आरोपी के घर के सामने मकान लिया था और डेढ़ साल से उसकी छात्रा से दोस्ती थी। पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार की अपराह्न वह बैंक गई थी और जब वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि आरोपी छात्र उनकी 12 साल की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू से हमला करने की धमकी देकर भाग गया। निरीक्षक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में कन्या गुरुकुल से लापता छात्रा का अब भी कोई सुराग नहीं मिला

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में स्थित कन्या गुरुकुल से 18 जनवरी को लापता हुई एक छात्रा का अब भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस दो टीम गठित कर छात्रा की तलाश में जुट गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव स्थित एक कन्या गुरुकुल से 18 जनवरी की रात को वहां पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा लापता हो गयी।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जब जांच की गई तो पता चला कि छात्रा देर रात को अपने कपड़े आदि लेकर गुरुकुल से बाहर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गुरुकुल में छात्रा की सगी बहन तथा तीन मौसेरी बहनें भी पढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रा के आधार कार्ड में पिता का नाम गलत दर्ज है, जिसकी वजह से वह परेशान थी।

उप्र में लापता छात्र की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लापता एक छात्र की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस को छात्र के बारे में अभी तक कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं मेडिकल साइंसेज, हारीपुर में पढ़ाई कर रहे बीएएमएस के लापता छात्र की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है।

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिलने के बाद से पुलिस की सभी टीम सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि अब तक छात्र के बारे में कोई सटीक सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी निखिल हालदार का पुत्र गौरव हालदार स्थानीय एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है।

वह कॉलेज के छात्रावास से सोमवार को दोपहर बाद अपने सहपाठियों से यह कहकर निकला था कि अभी किसी से मिलकर वह वापस आ जाएगा। पुलिस के अनुसार वह रात तक वापस नहीं लौटा और मंगलवार की दोपहर उसके पिता को किसी व्यक्ति ने फोन करके 22 जनवरी तक 70 लाख रुपए देने को कहा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?