लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: पत्नी के 'अवैध संबंध' और पति ने पत्नी का सिर किया तन से जुदा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 14:30 IST

Uttar Pradesh: पति-पत्नी के अटूट रिश्तों में शक के कारण रिश्तों को अकसर आपने टूटते हुए देखा होगा। लेकिन, एक पति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में कसाई बन गया। पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट पत्नी का सिर काटकर सड़क पर टहलने चला पति आरोपी की 8 साल पहले हुई थी शादी

Uttar Pradesh: पति-पत्नी के अटूट रिश्तों में शक के कारण रिश्तों को अकसर आपने टूटते हुए देखा होगा। लेकिन, एक पति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में कसाई बन गया। पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। हैवानियत तो देखिए, पत्नी को इतनी बेरहमी से मारने के बाद पति उसके सिर को लेकर सड़क पर टहलता हुआ भी दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस संबंध में पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह सन्न रह गया है। सोशल मीडिया यूजर भी इस घटना को देख कर यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि जिस पत्नी के दुख को अपना दुख मानने की कसम खाने वाले हमसफर कैसे उसके खून का प्यासा बन जाता है। 

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। वीडियो में जो शख्स पत्नी के सिर को लेकर सड़क पर चल रहा है उसका नाम अनिल है। इसके दो बच्चे भी हैं। इसकी शादी वंदना(मृतक) से 8 साल पहले हुई थी। अनिल दिहाड़ी मजदूर है और उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस शक के कारण ही उसने यह खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।

गांव वाले दंग रह गए

पत्नी के सिर को काटकर जब अनिल घर से बाहर निकला तो गांव के लोग उसे देखकर सन्न रह गए। इधर पुलिस ने अनिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसका कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की। क्योंकि उसकी पत्नी के दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध थे।

उसने कई बार पत्नी को इस बाबत समझाया। लेकिन वह नहीं मानी। एक दिन उसने पत्नी के प्रेम पत्र को पढ़ लिया। जिसके बाद प्यार में धोखा खाए पति ने कानून को अपने हाथ में लिया। बीते दिनों पहले अनिल का वंदना से झगड़ा भी हुआ था। इसी झगड़े में गुस्सें में आकर अनिल ने वंदना का कत्ल कर दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबाराबंकीक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने