लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: लॉकडाउन में वाहन जांच, डेढ़ kg गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, लिफ्ट लेकर कानपुर जा रही थी, कीमत एक लाख रुपये

By भाषा | Updated: May 4, 2020 14:24 IST

लॉकडाउन के कारण लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। अवैध सहित कई गलत काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक महिला को धर दबोचा। वह गांजा बेचने बांदा से कानपुर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दौरान औंग थाने की पुलिस ने शादीपुर मोड़ के पास बाइक सवार एक महिला को डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।सीओ ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत हवालात में भेज दिया गया है।

बांदाः फतेहपुर जिले की औंग पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक महिला को डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बिंदकी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) योगेंद्र सिंह मलिक ने सोमवार को बताया कि "लॉकडाउन के पालन के लिए की जा रही वाहन जांच के दौरान औंग थाने की पुलिस ने शादीपुर मोड़ के पास बाइक सवार एक महिला को डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। महिला लिफ्ट लेकर बाइक से कानपुर जा रही थी।"

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला ने अपना नाम पता आशा शर्मा निवासी अहिरवां गांव कानपुर बताया है और चौडगरा (फतेहपुर) के एक किराना व्यवसायी से गांजा खरीदना स्वीकार किया है। सथ ही बताया कि किराना व्यवसायी की दुकान में भी छापेमारी की गई लेकिन वह भाग गया है।

मलिक ने बताया कि महिला से बरामद गांजे की बाजार में कीमत एक लाख रुपये के करीब है। सीओ ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत हवालात में भेज दिया गया है।

गांजा तस्करी के मामले में युवक गिरफ्तार

नोएडा में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद किया। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि गश्त पर निकली थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सलारपुर कॉलोनी के पास से अमित नामक युवक को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 700 ग्राम गाजा मिला। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने का काम करता है। उन्होंने बताया कि यह युवक नशे के आदी लोगों को लॉकडाउन के दौरान गांजा बेच रहा था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाकर बेचता है।

ओडिशा से आगरा ले जाया जा डेढ हजार किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

धौलपुर जिला पुलिस ने आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर से डेढ़ हजार किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गांजा ओड़िशा के कोरापुट से लाया जा रहा था तथा आगरा में इसकी डिलीवरी देनी थी।

जब्त किए गए करीब डेढ हजार किलोग्राम मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि कंटेनर में पचास बोरियां रखी मिलीं। इन बोरियों में तीन सौ पैकेट मिले। उन्होंने बताया कि कंटेनर के चालक आमेर खान और मेहराजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारकानपुरkanpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO