लाइव न्यूज़ :

यूपी में ऑनर किलिंग: घर में घुस कर युवक-युवती की गला रेत कर हत्या, पुलिस को है इस बात का शक

By भाषा | Updated: February 21, 2019 16:57 IST

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने 21 फरवरी को बताया कि इटर्रा बढ़ौली गांव में सुनीता यादव (32) और उसके कथित प्रेमी रामऔतार प्रजापति (22) के शव बुधवार को सुनीता के घर से बरामद हुए हैं ।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बांदा कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में अज्ञात लोगों ने एक युवक और एक युवती की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी । बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ऑनर किलिंग का मामला मानकर कर घटना की जांच कर रही है ।अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इटर्रा बढ़ौली गांव में सुनीता यादव (32) और उसके कथित प्रेमी रामऔतार प्रजापति (22) के शव बुधवार को सुनीता के घर से बरामद हुए हैं ।उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी थी । वह अपने परिवार से बंटवारा कर अलग कच्चे मकान में अपने नाबालिग बेटे और बेटी के साथ रह रही थी । मंगलवार की शाम तीन अज्ञात युवक महिला के घर आए । इनमें से दो युवक रात में चले गए जबकि रामऔ तार उसके घर में ही रुक गया ।पाल ने बताया कि बुधवार को सुबह महिला और युवक के शव घर से बरामद किये गये । दोनों के गले रेते गए थे । उन्होंने बताया कि मृतक रामऔतार के भाई बलराज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है ।पाल ने यह भी बताया कि पति की मौत के बाद महिला के घर अक्सर कई लोगों का आना-जाना रहता था । परिवार के लोग इसका विरोध करते थे । एएसपी ने बताया कि पुलिस अभी रामऔतार के साथ महिला के घर गए दो अन्य अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है और ऑनर किलिंग का मामला मानकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है । फिलहाल किसी को पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है ।

टॅग्स :ऑनर किलिंगयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला