लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: यूपी में आंधी, बारिश और ओले से कई जिलों में आफत, बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2020 15:25 IST

उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया है। अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी, बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। कई जिलों में आफत आ गई। कई लोगों की मरने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी, बारिश के साथ ओले पड़ने लगे।उमरी कोटिला गाँव में बिजली गिरने से शान्ति देवी (60) और थाना हथिगवां क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में हरिनारायण (58) की मौत हो गयी।

बलिया/प्रतापगढ़/बरेलीः उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में कल देर रात बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर ग्राम में कल देर शाम कृषक हरेन्द्र यादव (55) अपनी झोपड़ी में मौज़ूद थे कि तभी कड़ाके के साथ बिजली उनके घर पर गिर गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उधर प्रतापगढ़ में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी, बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इस दौरान थाना बाघराय क्षेत्र के उमरी कोटिला गाँव में बिजली गिरने से शान्ति देवी (60) और थाना हथिगवां क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में हरिनारायण (58) की मौत हो गयी।

बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार रात बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए ,जिन्हे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसील फरीदपुर के उपजिलाधिकारी विशु राजा ने बताया कि तहसील फरीदपुर के थाना भुता क्षेत्र के दौलतपुर कला ग्राम पंचायत के मजरा नवादिया निवासी रामअवतार अपने घर के पीछे खेत में काम करा रहे थे।

वहां आठ लोग मौजूद थे। रात आठ बजे तेज बारिश होने लगी तो वहां मौजूद सभी लोग ट्राली के नीचे बैठ गए। राजा ने बताया कि अचानक ट्रेक्टर ट्राली पर बिजली गिर गयी जिससे ट्रेक्टर ट्राली में आग लग गयी। इससे रामअवतार सिंह (55), उनके पुत्र सुमित (20) और भतीजे बृजेश (22) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पांच लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली