लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: ग्रामीणों ने दो तेंदुओं को पीट कर मार डाला, खेत में काम कर रहे लोगों पर किया था हमला

By भाषा | Updated: April 23, 2020 19:45 IST

वन विभाग की टीम बचाव करने पहुंची तो तेन्दुए ने पवन शुक्ला नामक फारेस्ट गार्ड को भी घायल कर दिया। बचाव कार्य हेतु और अधिक वन कर्मी बुलाए गये तो उक्त शावक खेत में मृत पायी गयी। डीएफओ ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गांव में घुसने से पहले तेन्दुए की शावक को लाठी डंडों से पीटा गया होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने शोर मचाया तो घर से भागते समय उसने खेत में काम कर रहे राजू को घायल करते हुए पास के गन्ने के खेत में चली गयी। फिलहाल सच की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। डीएफओ के अनुसार तीनों घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

बहराइचःउत्तर प्रदेश के बहाराइच जिले स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य के अंतर्गत रिहायशी इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह अलग-अलग घटनाओं में लोगों ने दो तेन्दुओं को लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) जी.पी. सिंह ने बताया कि डिवीजन के ककरहा रेंज अंतर्गत मझरा गांव में सुबह करीब 10 बजे एक तेन्दुए ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण केशव राम पर हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने तेन्दुए को घेर लिया और लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला।

डीएफओ ने बताया कि मृतक तेन्दुआ करीब 3 वर्ष उम्र की मादा है। सिंह ने बताया कि दूसरी घटना वन्य अभयारण्य के सुजौली रेंज अंतर्गत धनियाबेली गांव की है। यहां करीब एक साल की मादा तेन्दुआ डॉक्टर छोटेलाल के घर में घुसी थी। लोगों ने शोर मचाया तो घर से भागते समय उसने खेत में काम कर रहे राजू को घायल करते हुए पास के गन्ने के खेत में चली गयी।

वन विभाग की टीम बचाव करने पहुंची तो तेन्दुए ने पवन शुक्ला नामक फारेस्ट गार्ड को भी घायल कर दिया। बचाव कार्य हेतु और अधिक वन कर्मी बुलाए गये तो उक्त शावक खेत में मृत पायी गयी। डीएफओ ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गांव में घुसने से पहले तेन्दुए की शावक को लाठी डंडों से पीटा गया होगा।

फिलहाल सच की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। डीएफओ के अनुसार तीनों घायलों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। डीएफओ ने बताया कि दोनों तेन्दुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आई.वी.आर.आई. बरेली भेजा जा रहा है। क्षेत्र निदेशक (फील्ड डायरेक्टर) संजय पाठक ने कहा है कि घटना की गहन जांच करा के तेन्दुओं की पीटकर हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशबहराइचBahraich
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?