लाइव न्यूज़ :

बागपत: चुनावी रंजिश के चलते हुई थी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2020 20:52 IST

वारदात को अंजाम देने वाले तीनों अन्य आरोपी फरार हैं। वारदात के तार मुजफ्फरनगर से भी जुड़े हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, नगर पंचायत छपरौली के चुनाव की रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गईरठौडा नहर पुलिया से संजय की हत्या में संलिप्त अभियुक्त संजीव खोखर और श्रवण खोखर को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त श्रवण के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुये आरोपी चाचा-भतीजे संजीव खोखर और श्रवण खोखर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत छपरौली के चुनाव की रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों अन्य आरोपी फरार हैं। वारदात के तार मुजफ्फरनगर से भी जुड़े हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

बागपत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना छपरौली पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान रठौडा नहर पुलिया से संजय की हत्या में संलिप्त अभियुक्त संजीव खोखर और श्रवण खोखर को गिरफ्तार किया है। यह दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं।

अभियुक्त श्रवण के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। सिंह के अनुसार, अभियुक्त संजीव व श्रवण ने पूछताछ में बताया कि संजीव के भाई रणधोल की पत्नी सुशीला खोखर वर्ष 2006 से 2011 तक छपरौली नगर पालिका की अध्यक्ष रही थीं। इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय के समर्थन से इनके परिवार के लोग ही अध्यक्ष बनते चले आ रहे हैं। संजय की वजह से ही संजीव के परिवार वालों को अध्यक्ष पद नहीं मिल पा रहा था।

इसमें संजय बड़ी बाधा बन रहे थे। गत 11 अगस्त की सुबह संजय खोखर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस घटना के हर पहलू की गहनता व निष्पक्षता से जांच हेतु एक एसआईटी आईजी रेंज मेरठ के अनुमोदन से गठित कर दी गयी है।

जिसमें क्षेत्राधिकारी बड़ौत, एसएचओ छपरौली व मेरठ जनपद के एक निरीक्षक शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्त सागर वालियान, सागर गोस्वामी और साहिल सलमानी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज