लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh ATS: पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था आयुध निर्माण इकाई का कर्मचारी रवींद्र कुमार?, 5 गोपनीय दस्तावेज, 6220 रुपये, मोबाइल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2025 18:50 IST

Uttar Pradesh ATS: एटीएस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़ा गया आरोपी ‘फेसबुक’ के जरिये पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था।

Open in App
ठळक मुद्देसंवेदनशील जानकारियां हासिल करने के लिए धन का लालच दे रहे हैं।रवींद्र कुमार पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी भेज रहा था। पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने फिरोजाबाद जिले के हजरतपुर स्थित आयुध निर्माण इकाई में कार्यरत एक व्यक्ति को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी एक पाकिस्तानी एजेंट को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एटीएस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़ा गया आरोपी ‘फेसबुक’ के जरिये पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था।

बयान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से एटीएस को सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी के संचालक छद्म नाम का इस्तेमाल कर विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को गोपनीय तथा संवेदनशील जानकारियां हासिल करने के लिए उन्हें धन का लालच दे रहे हैं।

बयान में कहा गया, “गहन जांच में पाया गया कि फिरोजाबाद जिले के हजरतपुर स्थित आयुध निर्माण इकाई में चार्जमैन के पद पर नियुक्त रवींद्र कुमार एक पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी भेज रहा था। कुमार उस एजेंट से फेसबुक के माध्यम से जुड़ा था।”

बयान के अनुसार बृहस्पतिवार 13 मार्च को एटीएस की आगरा फील्ड यूनिट द्वारा शुरुआती पूछताछ के बाद कुमार को लखनऊ स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। पूछताछ में उसके फोन से पाकिस्तानी एजेंट को भेजे गए संवेदनशील और गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए। इस बारे में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बयान के मुताबिक पूछताछ में कुमार ने बताया है कि वह 2009 से फिरोजाबाद के हजरतगंज स्थित इकाई में चार्जमैन के पद पर कार्यरत है। जून-जुलाई 2024 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती नेहा शर्मा नामक पाकिस्तानी एजेंट से हुई, जिससे वह अक्सर व्हाट्सऐप, ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल के जरिए बात करता था।

एटीएस के मुताबिक कुमार अमीर बनने के लालच में गोपनीय सूचनाएं भेजता था। कुमार ने यह भी बताया कि वह अक्सर व्हाट्सऐप चैट को डिलीट कर देता था लेकिन कुछ चैट और गोपनीय दस्तावेज फोन में रह जाते थे। बयान के अनुसार आरोपी के पास से पांच गोपनीय दस्तावेज, 6220 रुपये, एक मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानISIउत्तर प्रदेशup policeSTF
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज