लाइव न्यूज़ :

हाथरस में हैवानियत की एक और घटना, 4 साल की मासूम बच्ची से टॉफी दिलाने के बहाने रेप

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2020 08:43 IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के हाथरस में 4 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला आया सामनेपुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ बच्ची को लेकर गया था आरोपी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित गैंगरेप मामले में पीड़िता को अभी इंसाफ मिल भी नहीं सका है कि एक और रेप की खबर यहां से आई है। हाथरस के सासनी में 4 साल की बच्ची से रेप की बात सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के घर के पड़ोस में रहता है।

पुलिस के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी युवक अरविंद वहां आया और बच्ची को टॉफी देने के बहाने से अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची जब अपने घर पहुंची तो परिजनों को कुछ शक हुआ। इसके बाद बच्ची से पूछताछ में उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने पूछताछ कर परिजनों एवं ग्रामीणों से तथ्य जुटाए। पीड़ित बच्ची के ताऊ ने तहरीर थाने में दी है।

बता दें कि हाथरस के बहुचर्चित मामले में सीबीआई की एक टीम भी मंगलवार को घटना की जांच के लिए पीड़िता के गांव पहुंच गई। इसके बाद वारदात का नाट्य रूपांतरण करने के साथ—साथ मृतका के भाई से लम्बी पूछताछ भी सीबीआई की ओर से की गई। 

पुलिस के एक जनसंपर्क अधिकारी ने सीबीआई टीम के जाने की पुष्टि की लेकिन विस्‍तार से कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम मौका—ए—वारदात यानी बाजरे के खेत में गयी और तथ्य जुटाने के लिये वारदात का नाट्य रूपांतरण (रीक्रियेशन) करने की कोशिश की। 

इसके अलावा टीम उस जगह पर भी गयी जहां लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में, सीबीआई टीम लड़की के भाई को अपने साथ हाथरस गेट थाना क्षेत्र में कृषि निदेशक कार्यालय स्थित अपने अस्थायी कैम्प कार्यालय ले गयी और वहां उससे कई घंटे तक पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया।

टॅग्स :हाथरस केसरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?