लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी! मथुरा जेल में चल रही है तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: February 17, 2021 15:14 IST

यूपी के अमरोहा की शबनम पर प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने ही परिवार के 7 सदस्यों की हत्या का दोष है। शबनम और सलीम ने 2008 में सभी की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमरोहा कांड की दोषी शबनम को फांसी देने की तैयारी, राष्ट्रपति ठुकरा चुके हैं दया की याचिकासाल 2008 का है ये मामला, शबनम ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के 7 सदस्यों की कर दी थी हत्याशबनम की फांसी की तारीख अभी तय नहीं, सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन को डेथ वारंट मिलने का इंतजार

आजाद भारत के इतिहास में संभवत: पहली बार किसी महिला को उसके जुर्म के लिए फांसी दी जाएगी। ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से जुड़ा है। शबनम को उत्तर प्रदेश के मथुरा में फांसी देने की तैयारी शुरू हो गई है। 

न्यूज-18 की एक रिपोर्ट के अनुसार मेरठ से पवन जल्लाद ने भी दो बार आकर मथुरा में फांसी घर का मुआयना किया है। निर्भया मामले के दोषियों को पवन जल्लाद ने ही फांसी पर लटकाया था। बहरहाल, अभी शबनम को फांसी देने की तारीख तय नहीं हुई है। 

शबनम को दी जाएगी फांसी! क्या है पूरा मामला

शबनम पर अप्रैल-2008 में प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने ही परिवार के सात सदस्यों को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का दोष सिद्ध हुआ है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट पहले ही दोषी को कोई राहत देने से इनकार कर चुका है।

राष्ट्रपति भी दया की याचिका ठुकरा चुके हैं। ऐसे में शबनम को अगर फांसी पर लटकाया जाता है तो वो आजादी के बाद पहली ऐसी महिला कैदी होगी जिसे फांसी दी जाएगी। 

मथुरा जेल में पहली बार महिलाओं के लिए फांसी घर का निर्माण करीब 150 साल पहले हुआ था। हालांकि आजादी के बाद किसी को यहां फांसी नहीं दी गई। इस बीच जेल प्रशासन सूत्रों के अनुसार शबनम की डेथ वारंट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 

इस केस की सुनवाई के बाद अमरोहा की जिला अदालत ने शबनम और सलीम को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने इस फैसले को बरकरार रखा है।

यूपी के अमरोहा कांड की पूरी कहानी

शबनम ने 14 अप्रैल, 2008 की रात प्रेमी सलीम के साथ मिलकर माता-पिता और मासूम भतीजे समेत परिवार के सात लोगों का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी थी। 

इस रात जिनकी हत्या की गई, उनमें शिक्षक पिता शौकत अली, पत्नी हाशमी, बेटा अनीस, राशिद, बहू अंजुम, रिश्तेदार राबिया और दस महीने का मासूम पोता अर्श शामिल थे। 

शबनम एमए पास है और बाद में वह शिक्षामित्र हो गई थी। इस दौरान शबनम का प्रेम प्रसंग गांव के ही आठवीं पास युवक सलीम से शुरू हो गया। शबनम हालांकि सैफी तो सलीम पठान बिरादरी से था। 

इसलिए शबनम के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आखिरकार शबनम ने परिवार के खिलाफ जाने का फैसला किया। 14 अप्रैल की रात शबनम ने परिवार वालों को खाने में नींद की गोली मिलाकर सुला दिया। 

इसके बाद उसने सलीम को बुलाया और उसके साथ मिलकर सभी की हत्या कर दी। इसके बाद सलीम वहां से भाग गया और शबनम रात भर घर में रही। तड़के उसने शोर मचाया और बताया कि घर में बदमाश आए थे।

पुलिस को हालांकि मोबाइल कॉल डिटेल से शबनम पर शक हुआ। इसके बाद घटना के चौथे दिन सलीम और शबनम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस को गांव के तालाब से मिल गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमरोहा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला