लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: खुद को देवता बता इलाज के नाम पर करता रहा महिला से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 26, 2018 04:38 IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अमरोहा जिले के बुजुर्ग को पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। इस बुजुर्ग पर महिला के इलाज के नाम पर उसका रेप करने का आरोप है।

Open in App

अमरोहा, 26 मई। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अमरोहा जिले के बुजुर्ग को पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। इस बुजुर्ग पर महिला के इलाज के नाम पर उसका रेप करने का आरोप है। इस मामले में अमरोहा एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वह बुजुर्ग खुद को देवता बताते हुए काफी समय से इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म कर रहा था। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।

बता दें कि इससे पहले बीते दिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में एक मासूम बच्ची से रेप की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई  थी। उन्नाव में एक 9 साल की मासूम  के साथ एक 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। जिसकी जांच जारी है।

वहीं उन्नाव गैंगरेप केस की जांच कर रही सीबीआई ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भी पीड़िता से रेप किया है। ऐसे में पुलिस ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एक्शन लिया है।  खबर के अनुसार  बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को एक फिर से पुलिस ने रिमांड पर लिया है। कुलदीप सिंह सेंगर को 3 दिन के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेजा है।

 

सीबीआई ने इस केस में शशि सिंह ही पीड़ित को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुलदीप सिंह के घर लाई थी।सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज किया है। जिसमें पीड़िता अपने आरोपों पर बनी रही। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच में भी देरी की और लड़की के वजाइनल स्वैब और कपड़ों को फरेंसिक लैब नहीं भेजा गया। 

गौरतलब है कि कुलदीप सिंह सेंगर, शशि सिंह और अन्य आरोपियों को सीबीआई ने  13-14 अप्रैल 2018 को  गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है और साथ ही यह विधायक के साथ पुलिस की सांठगांठ का भी पता लगा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली