लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः अलीगढ़ में बदमाशों ने भाई-बहन पर तेजाब फेंका, दो अरेस्ट, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 23, 2020 15:10 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई। देहली गेट थाना के निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि आमिर खान (24) और उसकी बहन शाइस्ता पर दिलशाद और मोहसिन ने कथित रूप से हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्‍या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आईपीएल मैच को लेकर सट्टेबाजी के दौरान हुए झगड़े में बदमाशों ने भाई-बहन पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।दिलशाद और मोहसिन को पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अलीगढ़ः अलीगढ़ के देहली गेट इलाके में आईपीएल मैच को लेकर सट्टेबाजी के दौरान हुए झगड़े में बदमाशों ने भाई-बहन पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्‍या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई। देहली गेट थाना के निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि आमिर खान (24) और उसकी बहन शाइस्ता पर दिलशाद और मोहसिन ने कथित रूप से हमला किया था।

दिलशाद और मोहसिन को पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आईपीएल मैच के दौरान आमिर और दिलशाद के बीच सट्टेबाजी को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने भाई-बहन पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। दोनों पीड़ितों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के होशियारपुर में बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या

पंजाब के होशियारपुर में टांडा स्थित एक गांव में छह वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर शव को आग लगा दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों और भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी, जो उसी गांव में रह रहा था। पीड़िता के पिता के अनुसार गुरप्रीत कथित तौर पर उनकी लड़की को अपने घर ले गया जहां उसने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद, गुरप्रीत और सुरजीत दोनों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शव को जला दिया।

लड़की का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला है। इस बीच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष तेजिंदर कौर ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया और होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से 26 अक्टूबर तक एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअलीगढ़उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज