लाइव न्यूज़ :

दोनों बेटियों को स्कूल भेज पति ने की पत्नी की हत्या, इस वजह से रेत दिया गला 

By भाषा | Updated: March 9, 2019 02:38 IST

पत्नी की हत्या करने के बाद पति घर से भागने लगा। उसके कपड़े खून से सने हुए थे, इसे देख लोगों ने रुपेश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Open in App

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को स्कूल भेजने के बाद अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा के ताजगंज के पाक टोला निवासी रुपेश (35) का हेयर सैलून है। दो मंजिला मकान में रुपेश अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ पहली मंजिल पर रहता है। सबसे छोटी बेटी छह महीने की है और दो बड़ी बेटियां स्कूल जाती हैं। भूतल पर उसका भाई रहता है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह रुपेश की दोनों बेटियां स्कूल चली गईं थी। इसके बाद रुपेश का पत्नी मिथलेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रुपेश ने अपनी पत्नी मिथलेश की गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद रुपेश घर से भागने लगा। उसके कपड़े खून से सने हुए थे, इसे देख लोगों ने रुपेश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर संजय पाण्डेय ने बताया कि मिथलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला