उत्तर प्रदेश: सोती हुई महिला पर एसिड से हमला, 4 साल का मासूम भी झुलसा

By कोमल बड़ोदेकर | Published: March 23, 2018 08:34 AM2018-03-23T08:34:09+5:302018-03-23T10:39:43+5:30

इस हादसे में महिला के साथ सो रही उसकी बहन और उसके 4 साल के मासूम बेटे के भी झुलसने की खबर है।

uttar pradesh: acid attack on woman while sleeping, sister and his 4 year old son also injured in unnao | उत्तर प्रदेश: सोती हुई महिला पर एसिड से हमला, 4 साल का मासूम भी झुलसा

Acid Attack on Woman and Child in Uttar Pradesh| उत्तर प्रदेश महिला पर एसिड हमला

उन्नाव, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा के लाख दावे करती हो, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला पर एसिड से हमला करने की खबर है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अज्ञात लोगों ने रात के वक्त तब अंजाम दिया जब महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी।

इस हादसे में महिला के साथ सो रही उसकी बहन और उसके 4 साल के मासूम बेटे के भी झुलसने की खबर है। बताया जा रहा है कि महिला की अगले महीने 24 अप्रैल को शादी होने वाली थी। 



बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में मोटर साइकिल सवार दो लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक में काम करने वाली एक 24 वर्षीय महिला पर तेजाब से हमला कर दिया था। इस हमले में न सिर्फ महिला बल्कि पांच अन्य लोग भी झुलस गए थे।

वहीं बीती 1 मार्च को मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में एक 'लेडी डॉन' ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में एक महिला खिलाड़ी की पीठ बुरी तरह झुलस गई थी। जबकि अन्य दूसरी खिलाड़ी का हाथ बुरी तरह झुलस गया था।

English summary :
Unnao Uttar Pradesh Acid Attack: Acid attack on woman while sleeping, her sister and 4 year old son are injured


Web Title: uttar pradesh: acid attack on woman while sleeping, sister and his 4 year old son also injured in unnao

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे