लाइव न्यूज़ :

दाल पसंद नहीं आने पर हुआ विवाद, पति ने गुस्से में फेंकी दाल, नाराज पत्नी ने ईंट मारकर की हत्या

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 21:14 IST

कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला। जब एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पति को ईंट मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देदाल को लेकर विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। बच्चों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। 

कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला। जब एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पति को ईंट मार दी। पति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। 

बघौली क्षेत्र के बरवा सुरसंड गांव के निवासी पप्पू खेती करके अपनी गुजर बसर करता था। पप्पू की मां के अनुसार, पप्पू का उसकी पत्नी निर्मला के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। दोनों की समझाइश के बाद पुलिस मौके से चली गई। 

दाल को लेकर हुआ विवाद

इसके बाद रात में पप्पू की पत्नी निर्मला ने खाना बनाया। हालांकि पप्पू को दाल अच्छी नहीं लगी और इसी बात पर दोनों एक बार फिर झगड़ पड़े। गुस्से में पप्पू ने दाल निर्मला के चेहरे पर फेंक दी। जिसके बाद निर्मला ने पप्पू पर हमला कर दिया और नजदीक ही रखी ईंट को उठाकर पप्पू के सिर पर मार दिया। 

बच्चों ने दी बताई घटना

ईंट लगने के बाद पप्पू गिर गया। परिजनों ने उसे संभाला और तुरंत कछौना अस्पताल लेकर गए। हालांकि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पप्पू के तीनों बच्चों ने उन्हें झगड़े के बारे में जानकारी दी। 

घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता बेचेलाल की शिकायत पर निर्मला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही निर्मला फरार है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?