लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में 8 साल के मासूम की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

By अंजली चौहान | Updated: January 25, 2024 14:10 IST

अयोध्या के आसपास के मिश्रम वन क्षेत्र में एक 8 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Open in App

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक आठ साल के मासूम की बेरहम हत्या का मामला सामने आया है जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस के मुताबिक, तारुन इलाके में अपने घर से लापता होने के एक दिन बाद बुधवार को यहां एक जंगल से आठ वर्षीय लड़के का शव बरामद किया गया, जिस पर चाकू से वार किया गया था। 

इस घटना के सामने आने के बाद यूपी पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, मामले में सियासत भी तेज हो गई है। 

गौरतलब है कि स्थानीय व्यवसायी मनोज गुप्ता का बेटा राज गुप्ता मंगलवार शाम सात बजे के बाद किचुटी बाजार स्थित अपने घर से लापता हो गया। पुलिस का कहना है कि लड़के के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जब ग्रामीण बुधवार सुबह करीब 10 बजे जंगल में लकड़ी लाने गए तो उन्होंने 8 फीट गहरे गड्ढे में लड़के का शव पड़ा देखा।

बच्चे पर चाकू से कई वार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शरीर पर चाकू से कई वार के निशान हैं। पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा, "जो भी इस घटना में शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज 

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, "अति संवेदनशील अयोध्या में एक व्यापारी के मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या की खबर बहुत दुखद  है।"

सपा प्रमुख ने कहा, "ये एक गंभीर वारदात है क्योंकि एक दिन पहले ही अयोध्या सुरक्षा के दृष्टिकोण से देश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान था। ये उप्र की भाजपा सरकार के कानून-व्यवस्था के नियंत्रण में होने के झूठे दावों का सच है।"

टॅग्स :अयोध्याअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?