लाइव न्यूज़ :

यूपी के हापुड़ में मृत मिले 40 बंदर, खाने में जहर दिए जाने की आशंका, जांच शुरू

By विनीत कुमार | Updated: May 15, 2023 12:58 IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 40 बंद मृत मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना रविवार की है। वन विभाग ने आशंका जताई है कि बंदरों को जहर दिया गया होगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Open in App

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हापुड़ में करीब 40 बंदर रविवार को मृत पाए गए। ये बंदर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में झाड़ियों में मृत पाए गए। वन विभाग ने कहा कि ऐसी आशंका है कि बंदरों को जहर दिया गया है। वन विभाग के अनुसार जहां बंदर मृत मिले वहां कई तरबूज और गुड़ के क्यूब्स पाए गए। ऐसे में आशंका है कि किसी ने इन्हें खाने में जहर मिलाकर दिया होगा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं खाने के सामान में जहर तो नहीं मिलाया गया था। पुलिस ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है।" कुछ स्थानीय लोगों द्वारा दुर्गंध की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

वन अधिकारियों ने कहा कि बंदरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है। कुछ ग्रामिणों के अनुसार जब वे पहुंचे तो कई बंदर तड़प रहे थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। कुछ अर्धबेहोशी की हालत में थे। फिलहाल मौत की वजह की पुष्टि नहीं सकी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारहापुड़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला