लाइव न्यूज़ :

UP: इकलौते बेटे ने 70 वर्षीय मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर की हत्या, ये है वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 24, 2018 13:12 IST

घटना उत्तर प्रदेश बहराइच की है। पुलिस कातिल बेटे की तलाश कर रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी बेटे ने संपत्ति के विवाद के लिए अपनी मां की हत्या की है। उसने मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के दौरान नानी के साथ सो रही भांजी ने ये सारा मंजर देखा और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। हत्या की जानकारी पुलिस को मंगलवार (23 जनवरी) को हुई।

दामाद के साथ रहती थी बुजुर्ग महिला

पुलिस के मुताबिक, मामला पूरा नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर का है, जहां मजरे पंडितपुरवा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा सोहबता अपनी बेटी रीता देवी, दामाद हनुमान प्रसाद और मासूम नातिन के साथ रहती थी। उसने जमीनी विवाद के बाद बेटे मायाराम का घर छोड़ दिया था। सोहबता अपने हिस्से की चार बीघा जमीन अपनी बेटी-दामाद के नाम करना चाहती थी। यही बात बेटा मायाराम को पसंद नहीं आ रही थी।

संपत्ति का चल रहा था विवाद

इसी संपत्ति के विवाद को लेकर सोमवार (22 जनवरी) की रात सोहबता अपनी नातिन के साथ घर मे चारपाई पर सो रही थी। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सभी के गहरी नींद में सो जाने के बाद मायाराम घर में घुसा और अपनी मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने नानी के साथ सो रही बच्ची का भी गला दबाकर हत्या करनी चाही, लेकिन वह कामयाब ना हो गया।  

भांजी ने किया खुलासा

बच्ची की चीख पर जब लोग दौड़े तो कातिल बेटा फरार हो गया। मृतका के दामाद ने साले के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। सीओ नानपारा एसके यादव ने ग्रामीणों से वारदात का ब्योरा लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास