लाइव न्यूज़ :

बैग छुपाकर 6 दिन के बच्चे को ले जा रही थी महिला, ऐसे पकड़ी गई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 6, 2019 13:39 IST

बच्चे की तस्करी के आरोप में जिस महिला को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से एक सहमति पत्र भी मिला है। बच्चे मां पर भी आरोप लगा है कि उसने मासूम को अमेरिका ले जाने की अनुमति दी थी। मासूम के माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी महिला ने फिलिपींस में की बच्चा तस्करी की कोशिशसीसीटीवी फुटेज की वजह से पकड़ी गई आरोपी महिला

अमेरिका की एक महिला को 6 दिन के बच्चे की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला की गिरफ्तारी फिलिपींस हुई। आरोप है कि महिला बच्चे को फिलीपींस से बाहर ले जा रही थी लेकिन इससे पहले कि अपने मंसूबे में सफल हो पाती, कानून के हत्थे चढ़ गई।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, जेनिफर तालबोट नाम की महिला पर बच्चे की तस्करी करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कहा जा रहा है कि जेनिफर ने अधिकारियों को एक नोटरीकृत सहमति पत्र दिखाया। इसमें दावा किया गया कि बच्चे को अमेरिका की यात्रा कराने की सहमति उसकी मां ने दी थी। हालांकि, उस पत्र पर मां दस्तखत नहीं पाए गए। मासूम के माता-पिता के खिलाफ बाल संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और बच्चे को सामाजिक संगठन के संरक्षण में रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 43 वर्षीय जेनिफर तालबोट ने आव्रजन आधिकारियों को बच्चे की जानकारी नहीं दी थी। जेनिफर को बुधवार (4 सितंबर) को मनीला के निनॉय एक्विनो इंटनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। महिला हवाई मार्ग से अमेरिका जाने की तैयारी में थी। कहा जा रहा है कि उसने बच्चे को बैग में रखा था।

फिलिपींस के नेशनल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (NBI) का कहना है कि जेनिफर का इरादा बच्चे को छुपाकर ले जाने का था।

जांच एजेंसी के मुताबिक, जेनिफर तालबोट बच्चे को ले जाने के लिए बोर्डिंग पास और कोई कागजात दिखाने में नाकाम रहीं।

गिरफ्तारी के बाद तालबोट को प्रेस के सामने पेश किया गया जहां उसने अपनी कथित करतूत पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

एनबीआई के एयरपोर्ट डिवीजन के हेड मैनुएल डिमानो ने पत्रकारों को बताया कि अगर जेनिफर दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। 

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, जेनिफर की करतूत के बारे में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

टॅग्स :मानव तस्करीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?