लाइव न्यूज़ :

यूपीः बहन को उसके ससुरावालों ने मारपीट कर घर से निकाला तो शिकायत लेकर पहुंचा भाई, बहनोई ने पीट पीटकर कर दी हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 13:50 IST

पुलिस मौके पर पहुची और मुर्तजा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देबहनोई ने अपने साले मुर्तजा को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मुर्तजा की बहन के साथ उसके बहनोई ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। इसकी शिकायत करने मुर्तजा अपने बहन के ससुराल गया था।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले में बेहट थाना क्षेत्र में अपनी बहन से हुई मारपीट का विरोध दर्ज कराने उसके ससुराल गए एक व्यक्ति कि उसके बहनोई ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बहनोई ने अपने साले मुर्तजा को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बुधवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि बेहट थाना क्षेत्र के नानौली गांव निवासी मुर्तजा (23) की बहन मुसैय्यदा की शादी 11 वर्ष पूर्व पास के ही गांव शेखपुरा में मोहम्मद अली के साथ हुई थी।

आरोप है कि मुर्तजा की बहन के साथ उसके बहनोई ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार देर शाम मुर्तजा अपने बहनोई अली के घर आया और उससे अपनी बहन से हुई मारपीट के बारे में पूछने लगा।

आरोप है कि इसी बात को लेकर अली को गुस्सा आ गया और उसने अपने साले मुर्तजा को मारना-पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मुसैय्यदा ने अपने परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुची और मुर्तजा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए