लाइव न्यूज़ :

लखनऊ से दिल्ली जा रही चलती बस में महिला के साथ रेप, आरोपी कंडक्टर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 29, 2020 16:29 IST

पुलिस के मुताबिक शनिवार (29 अगस्त) को सुबह पांच बजे के आस-पास महिला ने रेप की घटना के बारे में डायल 112 पर फोन कर बताया। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबस में सवार लोगों ने बताया है कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।

नई दिल्ली: लखनऊ से दिल्ली रही एक चलती बस में महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। महिला के साथ जब रेप की वारदात हुई तो वह मथुरा पहुंच चुकी थी। घटना मथुरा के मांट इलाके की है। महिला का आरोप है कि डबल डेकर बस में उसके साथ बस के कंडक्टर ने ही रेप किया था। महिला ने खुद ही 112 पर डायल कर पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। चलती बस में कंडेक्टर ने महिला के साथ रेप किया। महिला के मुताबिक यह घटना 29 अगस्त सुबह 5 बजे की है। महिला की सूचना पर पुलिस ने फौरन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

महिला ने बस का नंबर AR 01 L 1052 भी पुलिस को बताया था। पुलिस ने आरोपी को बिना देर किए गिरफ्तार कर लिया था। बस में कम से कम 40 यात्री मौजूद थे। 

बस में सवार लोगों ने बताया है कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में बैठे सभी यात्री इस बात से एकदम अंजान थे कि बस में दुष्कर्म जैसी कोई घटना हुई है। यात्रियों के मुताबिक उन्हें इस बात का पता तब चला जब बस मांट टोल पर रुकी और महिला ने मारपीट करते हुए बात का खुलासा किया। 

टॅग्स :रेपलखनऊदिल्लीउत्तर प्रदेश समाचारदिल्ली समाचारयूपी क्राइमदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने