लाइव न्यूज़ :

UP News: हरदोई में बच्चों के विवाद में महिला की हत्या, पीट-पीटकर किया ऐसा हाल; इलाज के दौरान तोड़ा दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 10:39 IST

UP News: गांव के ही मुसफ्फर उर्फ गबदू, शेरअली, नसीम और नन्ही लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और आलिया को बुरी तरह पीटा।

Open in App

UP News: हरदोई जिले में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक महिला की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला सुरसा थाना क्षेत्र के गांव सथरा का है जहां बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उसने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने रहिमनी उर्फ आलिया (40) को कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट दिया।

गंभीर रूप से घायल आलिया को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति रज्जाक ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके बच्चे गली में खेल रहे थे, तभी मुसब्बर के बच्चों से उनका झगड़ा हो गया जिसके बाद गांव के ही मुसफ्फर उर्फ गबदू, शेरअली, नसीम और नन्ही लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और आलिया को बुरी तरह पीटा।

रज्जाक ने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अंकित मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :हरदोईयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?