लाइव न्यूज़ :

यूपी के इस जिले में गर्भवती को नहीं मिला अस्पताल में बेड, फर्श पर ही दिया बच्चे को जन्म

By भाषा | Updated: August 20, 2019 17:10 IST

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीएमओ और एसीएमओ की एक समिति बनाई गई है और दोनों अधिकारी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश ने बताया कि महिला निजी वाहन से आई थी।दर्द असहनीय होने के कारण वह फर्श पर ही लेट गई और वहीं बच्चे को जन्म दे दिया।

फर्रुखाबाद प्रसव के लिए जिले के लोहिया चिकित्सालय में आई 34 साल की महिला ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद भी जच्चा बच्चा को बेड उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जहानगंज थाने के ग्राम रुनी की निवासी अंजो को रविवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर लोहिया चिकित्सालय लाया गया था। संजो परिजनों संग अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में पहुंची। उसका कहना था कि वहाँ तैनात स्टाफ ने बेड खाली न होने की बात कहकर बाहर गैलरी में उसे टहलने को कहा।

दर्द असहनीय होने के कारण वह फर्श पर ही लेट गई और वहीं बच्चे को जन्म दे दिया। उसके पति सुजीत ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध नहीं था इसलिये अस्पताल के फर्श पर प्रसव हुआ।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीएमओ और एसीएमओ की एक समिति बनाई गई है और दोनों अधिकारी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देंगे। लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश ने बताया कि महिला निजी वाहन से आई थी। उसने भर्ती किए जाने से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला