लाइव न्यूज़ :

यूपीः प्रेम विवाह से नाराज ससुरालवालों ने महिला की बेरहमी से की पिटाई, प्राइवेट पार्ट में डाला राड व डंडा, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2022 09:13 IST

देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने मामले मेंं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, एक पीड़िता द्वारा अपने ही परिवारजनों सास-ससुर, देवर-ननद इत्यादी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 19 जुलाई की बताई जा रही हैपीड़िता के पति ने कहा कि पत्नी की जाति की वजह से परिवारवाले प्रताड़ित करते रहते हैंपीड़िता के पति ने कहा कि गुरुग्राम में 4 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेम विवाह से नाराज होकर एक महिला की उसके ससुर, देवर, मामा, सास ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की है। पीड़िता के ससुरालवालों पर आरोप है कि उन्होंने चाकू से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट में राड व डंडा भी डाला। पीड़िता के पति ने पुलिस को फोन कर उसकी जान बचाई।

घटना देवरिया जिलें के मदनपुर थाना क्षेत्र के नकईल के बेरूआर घाट की है। पीड़िता ने बताया, "हम लोग सो रहे थे कि तभी ससुराल वालों की तरफ से 6-7 लोग आए और मुझे रस्सी से बांधकर मारने लगे। उन्होंने मेरे प्राइवेट पार्ट में रॉड और डंडा भी डाला।"

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया है कि उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है। उसके चाचा भाजपा के नेता हैं इसलिए उनकी ना तो गिरफ्तारी होती है और ना ही कार्रवाई। घटना 19 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़िता के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को बेहोशी की हालत में छोड़कर परिवारवाले भाग गए।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया, मेरे परिवार को मेरी पत्नी की छोटी जाति से दिक्कत है। उन्होंने कई बार ऐसा किया है। मैंने किसी तरह अपनी बच्ची को बचाया और पुलिस बुलाई। पीड़िता के पति ने आगे कहा,  मेरी पत्नी खुन निकलने से बेहोश थी। कई बार शिकायत की लेकिन गिरफ़्तारी नहीं हुई क्योंकि मेरे चाचा BJP किसान मोर्चा में मंडल अध्यक्ष हैं।

पुलिस में दर्ज शिकात के मुताबिक, सतीश सिंह (पीड़िता के पति) ने 4 साल पहले दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद एक लड़की हुई। वह दो साल की है। परिवार के साथ वह गांव में ही रह रहा है। पत्नी की जाति की वजह से उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता के पति ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में दोनों के बीच प्रेम हुआ और शादी कर ली।

देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने मामले मेंं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, एक पीड़िता द्वारा अपने ही परिवारजनों सास-ससुर, देवर-ननद इत्यादी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में मदनपुर थाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है और विवेचना चल रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :देवरियाउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज