लाइव न्यूज़ :

UP Viral Video: बेजुबान जानवर के साथ ऐसी बर्बरता; गाय पर भौंकने पर डेयरी मालिक ने कुत्ते पर बरसाए डंडे, मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 3, 2024 18:38 IST

UP Viral Video: इस घटना को एक दर्शक ने फिल्मा लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कुत्ते को डंडे से पीट रहा है, जबकि मासूम जानवर सड़क पर बेबस पड़ा नजर आ रहा है।

Open in App

UP Viral Video: इंसान इस कदर मतलबी हो गया है कि वह बेजुबान जानवरों को भी नहीं छोड़ रहा है। हालिया वीडियो में मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी ही घटना कैमरे में कैद हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स एक कुत्ते को पीट रहा है। बुजुर्ग इतनी बेरहमी से कुत्ते को पीट रहा है कि उसकी मौत हो गई। भयावह घटना का वीडियो अन्य चश्मदीदों द्वारा बना लिया गया जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति कुत्ते को डंडे से पीट रहा है जबकि मासूम जानवर सड़क पर असहाय पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में कुत्ते को डंडे से पीटने वाला बुजुर्ग व्यक्ति मुरादाबाद में एक डेयरी मालिक है। उसने भीड़ के सामने कुत्ते को पीटा और कोई भी जानवर की मदद के लिए आगे नहीं आया। मौके पर मौजूद लोगों ने बेशर्मी से इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति कुत्ते पर डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है और लगातार कुत्ते को डंडे से पीट रहा है जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों को उस व्यक्ति से पूछते हुए सुना जा सकता है कि वह कुत्ते को अमानवीय तरीके से क्यों पीट रहा है? जिस पर व्यक्ति ने कथित तौर पर जवाब दिया कि कुत्ते ने उसे नुकसान पहुंचाया है इसलिए वह कुत्ते को पीट रहा है। 

घटना को फिल्माने वाले व्यक्ति को उस व्यक्ति को कोसते हुए सुना जा सकता है कि उसका भी यही हश्र होगा और एक दिन उसे भी इसी तरह पीटा जाएगा। 

सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ता भी सड़क के बीच में कुत्ते को बेरहमी से पीटने के लिए उस व्यक्ति की आलोचना कर रहे हैं। वे उस व्यक्ति को उसके क्रूर कृत्य के लिए कड़ी सजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

एक उपयोगकर्ता ने कहा, "एक नपुंसक राक्षस के इस अमानवीय कृत्य का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस बूढ़े को बहुत बुरी स्थिति में मरना चाहिए। इस व्यक्ति को अपने अंतिम क्षणों में पानी की एक बूंद भी नहीं मिलेगी। हमारे प्यारे दोस्त के लिए दुख हो रहा है।" ऐसे ही कई यूजर्स ने बुजुर्ग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग और व्यक्ति की हरकत पर उसे खरी-खोटी सुनाई।

3 सितंबर, मंगलवार को वायरल हुआ वीडियो देखते ही देखते इतना प्रसारित हुआ कि वह पुलिस प्रशासन की नजरों में आ गया। इस वीभत्स घटना को ध्यान में रखते हुए, पेटा इंडिया के वकील ने कहा कि पीपुल फॉर एनिमल्स, मुरादाबाद की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 325, 2023 और पीसीए अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत एफआईआर नंबर 136/24 दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "रिपोर्ट के अनुसार, इस कुत्ते को कुछ लोगों ने इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि वह अपने मालिक द्वारा सड़क पर बांधी गई गाय पर भौंक रहा था।"

वहीं, घटना पर मुरादाबाद पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो पर रिस्पॉन्स करते हुए कहा, "प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत है,अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारसोशल मीडियामुरादाबादmoradabad-pc
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला