लाइव न्यूज़ :

दलित लड़की के साथ किया गैंगरेप, फिर पुलिस से बचने के लिए अपनी बहन का किया मर्डर, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: February 12, 2021 11:09 IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी अंकित ने रेप के मामले को निपटाने के लिए योजना बनाकर अपनी बहन की हत्या कर दी और रेप पीड़िता के परिवार के इस मामले में फंसाना चाहा। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का दावा है कि यौन उत्पीड़न के मामला को सुलझाने के लिए आरोपित ने इस घटना के अंजाम दिया है।पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान अंकित के रूप में की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की पुलिस ने एक एमबीए छात्र की हत्या के रहस्य को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक 22 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है, जो एक दलित लड़की के गैंगरेप के मामले में आरोपी हैं। 

पुलिस ने कहा कि रेप पीड़िता परिवार के लोगों को फंसाने के लिए आरोपी ने अपनी बहन की योदनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि यौन उत्पीड़न के मामला को सुलझाने के लिए आरोपित ने इस घटना के अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पहचान छुपाने के लिए 24 वर्षीय महिला की सोमवार की रात गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे को बुरी तरह से चोटिल किया गया। पुलिस के अनुसार, जिस लड़की की हत्या हुई है वह मेरठ के एक निजी कॉलेज से एमबीए कर रही थी। लड़की के शरीर पर धारदार हथियार से भी चोट के निशान थे।

मामले को सुलझाने में मदद मांगने के बहाने आरोपी ने बहन को दिल्ली से बुलाया था-

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी बहन को रेप के मामले को सुलझाने में मदद मांगने के बहाने दिल्ली से अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपी अपनी बहन के कार में बिठाकर एक खाली प्लॉट में ले गया।

यहां पर आरोपी ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और ईंट से उसका चेहरा कुचल दिया। आरोपी की बहन नोएडा में एक निजी फर्म में काम कर रही थी। इस हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उस आदमी ने अपनी बहन के खून से सने कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए।

शव के पास पड़े एक आईडी कार्ड के आधार पर लड़की की पहचान की गई है-

पीड़िता का शव अमरोहा देहात थाने की सीमा में एक प्लॉट से बरामद किया गया था। इस मामले में जानकारी देते हुए अमरोहा की एसरी सुनीति ने कहा कि सोमवार को हिल्टन स्कूल के पास बाईपास रोड पर एक शव बरामद किया गया था,और पास में पड़े एक आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। 

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक एफआईआर उसके चाचा द्वारा दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को अपराध स्थल की ओर जाते हुए दिखाया गया था। आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। 

आरोपी ने अपनी बहन की हत्या करना कबूल कर लिया है-

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी बहन की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने कल्याणपुर बाईपास के पास झाड़ियों से पीड़ित के कपड़े भी बरामद किए हैं।

 इससे पहले 18 जनवरी को, अंकित और उसके चचेरे भाई का पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज किया है।

टॅग्स :रेपगैंगरेपअमरोहादिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?