लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: छात्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, अपना दल नेता गिरफ्तार, नोएडा में बुजुर्ग को मार डाला

By भाषा | Updated: May 22, 2020 17:02 IST

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटना में दो लोग की हत्या कर दी। अपना दल के नेता ने छात्र को लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। नोएडा में अज्ञात बदमाशों ने धारधार हथियार से वार कर एक की हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देलाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल करने के बाद कुछ लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी परिसर में फेंककर फरार हो गए थे। अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष मंगल सिंह पटेल और वीरेंद्र पटेल, बाबू तथा बेटालाल पटेल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बांदाः बांदा जिले की नरैनी पुलिस ने एक छात्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कथित रूप से हत्या कर देने के मामले में अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के पयारी गांव के छात्र अंकित त्रिवेदी को मंगलवार की रात लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल करने के बाद कुछ लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी परिसर में फेंककर फरार हो गए थे।

अंकित की कुछ ही देर बाद मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष मंगल सिंह पटेल और वीरेंद्र पटेल, बाबू तथा बेटालाल पटेल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और मंगल सिंह पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के ईशुपुर गांव में रहने वाले 75 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी। घटना के समय बुजुर्ग अपने खेत के ट्यूबवेल पर सो रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम ईशुपुर निवासी राजेंद्र शर्मा (75 वर्ष) बीती रात अपने खेत के ट्यूबवेल पर सो रहे थे तभी देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

मृतक के दोनों बेटों ने किसी पर हत्या करने का शक नहीं जताया है। उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाकर रवाना की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गांव ईशुपुर में हुई वृद्ध की हत्या से गांव में तनाव है। इस घटना के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

हरियाणा में बालक की हत्या

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव सौंप में बृहस्पतिवार की रात सवा साल के एक बालक का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के गायब होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात ही पड़ोसी के घर में बने होद (पानी की खुली टंकी) से बच्चे का शव बरामद किया गया।

थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?