लाइव न्यूज़ :

यूपी: कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ले जा रही टीम पर पथराव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिये रासुका लगाने के आदेश

By भाषा | Updated: April 15, 2020 22:58 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को पृथकवास में रखने के लिए ले जाने आयी एक मेडिकल टीम पर लोगों के पथराव में चार लोग जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को पृथकवास में रखने के लिए ले जाने आयी एक मेडिकल टीम पर लोगों के पथराव में चार लोग जख्मी हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को पृथकवास केंद्र ले जाने के लिए आयी एक मेडिकल टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया।

इस वारदात में एक डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ के तीन लोग जख्मी हो गए। इस मामले में मुरादाबाद के नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज करके एक महिला समेत 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावर लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने का आदेश देते हुए कहा कि पथराव में हुए सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई इन आरोपियों से की जाए।

मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिलिंद गर्ग ने बताया कि एक मेडिकल टीम कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को लेकर जा रही थी। तभी अचानक आई भीड़ ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया। वे लोग संक्रमित व्यक्ति को ले जाने से रोक रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला