लाइव न्यूज़ :

UP school shocker: बैग घर पर भूल जाने पर 7 साल के बच्चे को टीचर ने नंगा कर पीटा गया, बिजली के दिए झटके

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2024 17:41 IST

यह घटना तब सामने आई जब सदमे में डूबा बच्चा रोता हुआ घर आया और अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई। घटना अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देजेम्स, खेरेश्वर धाम मंदिर के पास एक निजी स्कूल में यूकेजी कक्षा का छात्र हैपीड़ित छात्र के पिता ने कहा, शिक्षक ने उसे बुरी तरह पीटाहालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपों से इनकार किया

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक टीचर ने कथित तौर पर 7 साल के बच्चे को नंगाकर बेहरमी से पीटा। टीचर का मन नहीं भरा तो उसने मासूम छात्र को बिजली के झटके भी दिए। बच्चे का कसूर बस इतना था कि वह बच्चा घर से बैग लाने भूल गया। यह घटना तब सामने आई जब सदमे में डूबा बच्चा रोता हुआ घर आया और अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई। घटना अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में हुई।

लड़का जेम्स, खेरेश्वर धाम मंदिर के पास एक निजी स्कूल में यूकेजी कक्षा का छात्र है। जेम्स के परिवार ने तुरंत स्कूल जाकर घटना का विरोध किया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जेम्स के पिता दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि उनका बेटा अपना स्कूल बैग घर पर भूल गया था। इस बात की जानकारी मिलने पर शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

पिता ने कहा, "शिक्षक ने उसे बुरी तरह पीटा। उन्होंने उसके कपड़े और जूते उतार दिए, उसे बिजली के झटके दिए और उसके साथ बहुत क्रूरता की।" हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि छात्र की बिजली के झटके दिए जाने की शिकायत झूठी है। प्रिंसिपल ने यह भी दावा किया कि स्कूल के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। 

प्रिंसिपल ने कहा, "आरोप निराधार हैं।" भयावह घटना वाले दिन, दिलीप कुमार शहर से बाहर थे और जेम्स की मां बीमार थी, इसलिए बच्चे के दादा उसे स्कूल में छोड़कर आए थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

वहीं एक अन्य घटना में, हाथरस के एक निजी स्कूल में कक्षा 2 के छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र के पिता कृष्ण कुशवाह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सोमवार को उन्हें डीएल पब्लिक स्कूल प्रशासन से फोन आया कि उनका बेटा बीमार पड़ गया है। जब वे स्कूल पहुंचे, तो स्टाफ ने उन्हें बताया कि स्कूल के निदेशक दिनेश बघेल उनके बेटे को अपनी कार में अस्पताल ले गए हैं।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि बाद में उन्होंने बघेल की कार से अपने बेटे का शव बरामद किया। उन्होंने बघेल और चार अज्ञात लोगों पर अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया," इलाके के सर्किल ऑफिसर (सीओ) हिमांशु माथुर ने बुधवार को बताया।

मामले में पुलिस ने बघेल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली