लाइव न्यूज़ :

मां ने तीन-तीन लाख रुपए में बेचीं अपनी तीन मासूम बेटियां, बेचने से पहले किया गया धर्म परिवर्तन

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2018 13:09 IST

इन तीनों बेटियों को यूपी सम्भल से तकरीबन आठ साल पहले बेचा गया था। उस वक्त ये तीनों बेटियां नाबालिग थी। अब उनमें से दो बेटियां मां भी बन गई हैं।

Open in App

सम्भल,  24 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में रुपयों की खातिर तीन बेटियों को बेचने का एक मामला सामने आया है। पैसों की लालच में सौतेली मां और सगे पिता ने अपनी तीनों बेटियों को राजस्थान में बेच दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीनों बेटियों का धर्म बदलकर बेचा गया है। 

इन तीनों बेटियों को आज से तकरीबन आठ साल पहले बेचा गया था। उस वक्त ये तीनों बेटियां नाबालिग थी। अब उनमें से दो बेटियां मां भी बन गई हैं। आठ साल नर्क जैसी जिंदगी जीने के बाद किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकलकर बड़ी बेटी सम्भल पहुंचीं और पुलिस को मामले की शिकायत दी। 

घर में कैद कर के रखती थी मां

बड़ी बेटी के मुताबिक, आठ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद ट्रक चालक उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। उस समय वह सिर्फ आठ साल की थी। इसके अलावा घर में घर में तीन और छोटी बहनें और एक भाई था। पिता की दूसरी शादी के बाद सौतेली मां उसके भाई-बहनों के साथ उत्पीड़न करने लगी। उन्हें घर में कैद कर के रखने लगी। 

यह भी पढ़ें- शादी के तीन बाद ही पति ने दोस्तों से करवाया पत्नी का रेप, वजह हैरान कर देगी

50 साल के शख्स को बेची बेटी

पीड़िता के मुताबिक पिता की दूसरी शादी के कुछ ही दिन बाद सौतेली मां ने पहले तीन लाख रुपए में राजस्थान के 50 साल के शख्स से उसकी शादी कर तीन लाख रुपए में बेच दिया। उसके कुछ महीनों बाद उसकी दो और छोटी बहनों को भी सौतेली मां ने राजस्थान के उसी गांव में तीन-तीन लाख रुपए में बेच दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी हम तीनों बहनों पर जुल्म किए गए। वहां हमारे पति हमारी बोली लगवाते थे।

चौथी बेटी को बेचने की तैयारी

पीड़िता के मुताबिक इन आठ सालों में उसने चार बच्चों को जन्म दिया। जिसमें से 2 की मौत हो गई है। वहीं उसकी छोटी बहन ने भी एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता ने आरोप है कि सौतेली मां उसे और उसकी दो बहनों को तो बेच ही चुकी है लेकिन वह अब तीसरी बहन को भी बेचना चाहती है। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में लगी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला