शादी के तीन बाद ही पति ने दोस्तों से करवाया पत्नी का रेप, वजह हैरान कर देगी
By भाषा | Published: April 23, 2018 11:33 AM2018-04-23T11:33:17+5:302018-04-23T11:33:17+5:30
घटना असम के करीमगंज जिले की है। पीड़िता की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
करीमगंज 23 अप्रैल: दक्षिण कश्मीर के करीमगंज जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर पति और उसके दो दोस्तों ने शादी के तीन दिन के भीतर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने दहेज के रूप में सोने के आभूषणों की मांग की थी लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर उसने अपने दोस्तों के साथ 17 अप्रैल को उससे बलात्कार किया।
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी तेज कर दी गयी है। बता दें कि इससे पहले असम में ही 7 साल की बच्ची से 55 साल के बुजुर्ग ने रेप किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।