लाइव न्यूज़ :

यूपी सड़क हादसाः ब्लैक शनिवार, हरदोई-बुलंदशहर में 2 बड़े हादसे, 8 की मौत और 7 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2025 12:51 IST

अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (छह), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकार बेकाबू होकर पलट गयी और खाई में गिर गई।शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरदोईः उत्तर प्रदेश में आज 2 बड़े हादसे हो गए। हरदोई और बुलंदशहर में 8 की मौत और 7 घायल हो गए। हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने बताया कि घटना तड़के करीब तीन बजे आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट की है जब कार सवार सभी लोग कुसुमा थाना क्षेत्र के मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार बेकाबू होकर पलट गयी और खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (छह), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिकन्द्राबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने यहां बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर अचानक फट गया जिससे इससे वह अनियंत्रित हो गई और एक कार उससे जा टकरायी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जिनकी पहचान सचिन (25), अमित (35) और दीनानाथ (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक स्कूटी सवार को भी चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि कार सवार लोग गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?