लाइव न्यूज़ :

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से दहला प्रयागराज, ईंट, पत्थर, डंडों से मार ली जान फिर घर में लगा दी आग, दुष्कर्म की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2022 14:05 IST

थरवई की इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘आज का अपराधनामा- प्रयागराज में फिर सामूहिक हत्या, एक परिवार के पांच लोगों का गला रेता, शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग।

Open in App

प्रयागराजः जिले के गंगापार थरवाई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। आशंका है कि हत्यारों ने विकलांग बेटी और गर्भवती बहू के साथ रेप भी किया है। क्योंकि, इन दोनों के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। वारदात शहर मुख्यालय से 40 किमी. दूर थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव की है। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद घर में आग लगा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थरवई थाने की पुलिस को सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि एक घर में चार-पांच लोग मृत अवस्था में मिले हैं। इस सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर घर के मुखिया राजकुमार, उनकी पत्नी, उनकी बहू, उनकी बेटी और उनकी एक नातिन- कुल पांच लोग मृत पाए गए और राजकुमार की एक नातिन जिसकी उम्र पांच साल है, वह जीवित है। 

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

थरवई की इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘आज का अपराधनामा- प्रयागराज में फिर सामूहिक हत्या, एक परिवार के पांच लोगों का गला रेता, शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग।’’

थरवई थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में राजकुमार यादव (55 वर्ष), राजकुमार की बेटी मनीषा (25 वर्ष), राजकुमार की पत्नी कुसुम (50 वर्ष), राजकुमार की बहू सविता (30 वर्ष) और राजकुमार की नातिन मीताक्षी (दो वर्ष) शामिल हैं। वहीं राजकुमार की दूसरी नातिन पांच वर्षीय साक्षी सुरक्षित और जीवित है।

जांच के लिए बना गईं सात टीमें 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि घर के बेडरूम में आग भी लगी हुई थी जिसे दमकल द्वारा बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि सविता के मायके वाले और घर के लोग यहां पहुंच गए हैं और उनसे बातचीत की जा रही है। वे जो भी तहरीर देंगे, उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पूरे मामले को देखने के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। फील्ड यूनिट और ‘श्वान दल’ ने भी सबूत एकत्र कर लिए हैं।

शवों के शरीर पर चोटों के निशान थे

उन्होंने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई। मृतकों की चोटों को देखकर लग रहा है कि डंडे से प्रहार किया गया है। सिर पर चोटों के निशान हैं। अजय कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी ताकि कोई सबूत ना छूटे।

शादी में जाने की वजह से मृतक राजकुमार का बेटा बच गया

थरवई थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजकुमार का पुत्र सुनील किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर था, इसलिए वह बच गया।  सुनील की प्रयागराज में प्रयाग स्टेशन (घर से करीब 35 किमी. दूर) के पास पान की दुकान है। वह वहीं किराए पर मकान लेकर रहता है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :प्रयागराजक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज