लाइव न्यूज़ :

'विकास दुबे की गिरफ्तारी तक शांत नहीं बैठेगी UP पुलिस', सीओ देवेंद्र मिश्रा के कथित पत्र को लेकर ADG प्रशांत कुमार ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2020 17:13 IST

सीओ देवेंद्र मिश्रा के कथित पत्र की चर्चा पर एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, 'मीडिया में यह वायरल हो रहा है कि कानपुर एनकाउंटर में जान गंवाने वाले सीओ देवेंद्र मिश्रा ने एक लेटर लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कानपुर में शूटआउट के बाद से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब भी फरार है। यूपी पुलिस के ए़डीजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा है कि  जब तक विकास दुबे को ढूंढ नहीं लेंगे, तब तक चुप नहीं बैठेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शूटआउट के बाद से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब भी फरार है। इसी बीच मंगलवार को यूपी पुलिस के ए़डीजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा है कि  जब तक विकास दुबे को ढूंढ नहीं लेंगे, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। उन्हीने कहा, ' कानपुर मुठभेड़ में घायल हुए लोगों की स्थिति अब ठीक है,सब लोग खतरे से बाहर हैं। लेकिन जब तक हम विकास दुबे और उनके साथियों  को गिरफ्तार नहीं कर लेते तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। हमारी 40 टीमें और STF टीमें इसमें लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि विकास दुबे के सहयोगियों और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इन लोगों के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से आए? कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया गया? जानकारी मिली थी कि किसी ने हथियारों को घर पर छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि हमें इसके (विकास दुबे)बारे में भी ये सूचना मिली थी कि वो अपने घर में हथियार छिपा के रखता है। पूरे घर को सर्च किया गया तब इसके घर से 2 किलो विस्फोटक पदार्थ, 6 तमंचे,15 देशी बम, 25 कारतूस बरामद हुए हैं

लेटर की भी कराई जा रही है जांच

सीओ देवेंद्र मिश्रा के कथित पत्र की चर्चा पर एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, 'मीडिया में यह वायरल हो रहा है कि कानपुर एनकाउंटर में जान गंवाने वाले सीओ देवेंद्र मिश्रा ने एक लेटर लिखा है। डीजीपी ने इस मामले की जांच के लिए आईजी लेवल के अधिकारी को भेजा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।'

उन्होंने आगे कहा, 'एक ऑडियो क्लिप भी जारी हुआ है लेकिन इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। तत्कालीन एसएसपी, पुलिस स्टेशन इंचार्ज और सर्कल ऑफिसर के बीच बातचीत चल रही है। इसकी सत्यता के बारे में जांच करा रहे हैं।अगर अवश्यक होगा तो सर्किल ऑफिसर के कंप्यूटर का फॉरेंसिक टेस्ट भी कराएंगे।'

विकास दुबे की बहु समेत तीन गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की बहु, नौकरानी और पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। विकास दुबे की बहु का नाम शमा, और नौकरानी का नाम रेखा है। वहीं हिस्ट्रीशीटर का साथ देने वाले पड़ोसी की पहचान सुरेश वर्मा के तौर पर की गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक इन तीनों लोगों ने हिस्ट्रीशीट विकास दुबे का मुठभेड़ में साथ दिया था। तीनों को माती कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 3 जुलाई की रात को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम विकास दुबे के आवास पर छापा मारने गई थी। जिसके बाद वहां मुठभेड़ हुई जिसमें तीन अधिकारियों सहित आठ पुलिस वालों की की मौत हो गई थी। विकास दुबे घटना के बाद से फरार है।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह