लाइव न्यूज़ :

यूपी में बीजेपी विधायक के भांजे को पुलिसवालों ने किडनैप कर बुरी तरह पीटा, घटना के बाद मचा बवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 14, 2019 17:21 IST

पीलीभीत शहर की वसुंधरा कॉलोनी निवासी ऋषभ गुरुवार (13 सितंबर) की रात तकरीबन आठ बजे बाजार से आ रहा था। इसी दौरान मंडी गेट के पास उसका विवाद एक सिपाही से हो गया, जिसके बाद सिपाही और उसके साथियों ने ऋषभ को पकड़ लिया और पीटते हुए अपने साथ ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित बीजेपी के विधायक किशनलाल राजपूत का भांजा है। मामले में यूपी के एक पुलिस और अन्य 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश की पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे को अगवा कर उसकी बुरी तरह पिटाई की है। भाजें ऋषभ को मामूली विवाद पर सिपाही ने अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर जमकर पीटा है। घटना  गुरुवार (13 सितंबर) की है। इस मामले में यूपी के एक पुलिस और अन्य 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।  किशनलाल राजपूत पीलीभीत जिले के बरखेड़ा से विधायक हैं। 

पीटने वालों पर ये भी आरोप है कि उन्होंने पिटाई के बाद भांजे से कैश, मोबाइल और सोने की चेन भी लूट ली है। पिटाई का आरोप डीएम के गनर पर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीलीभीत शहर की वसुंधरा कॉलोनी निवासी ऋषभ गुरुवार (13 सितंबर) की रात तकरीबन आठ बजे बाजार से आ रहा था। इसी दौरान मंडी गेट के पास उसका विवाद एक सिपाही से हो गया, जिसके बाद सिपाही और उसके साथियों ने ऋषभ को पकड़ लिया और पीटते हुए अपने साथ ले गए।

आरोपी डीएम के गनर का नाम मोहित गुर्जर है। जिसे चालान करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों को खोज रही है। मामले में बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने एक अखबार से बात करते हुये कहा है, मैंने अपने भांजे को किसी काम से बाजार भेजा था। जहां उसको 15 लोगों ने अगवा किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पिटाई की। जैसे ही मुझे इसका पता चला मैंने पुलिस को फोन किया तब आरोपी मेरे भांजे को छोड़कर भागे। जिनमें से गैंग के मुखिया मोहित गुर्जर को पकड़ लिया गया। जोकि खुद को डीएम का गनर बता रहा था।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?