लाइव न्यूज़ :

UP News: शाहजहांपुर में शांति भंग करने की कोशिश, शख्स ने फाड़े धार्मिक ग्रंथ के पन्ने; पुलिस ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 11:35 IST

UP News: इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया।

Open in App

UP News:  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में धार्मिक ग्रंथ कुरान के पन्ने फाड़ने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात नौ बजे जलालाबाद थाने से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के बाद हजारों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी युवक की पहचान हुई। एसपी राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना जलालाबाद में तहसील रोड पर बृहस्पतिवार रात एक धार्मिक ग्रंथ के कुछ पन्ने फटे मिले थे, जिससे हंगाम मच गया।

इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। एसपी द्विवेदी ने बताया, ‘‘मैं स्वयं पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर लगी भीड़ को शांत करने तथा भीड़ के वहां से चले जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक पवित्र ग्रंथ के पन्नों को हवा में उड़ाता हुआ नजर आया। आरोपी की पहचान नजीम के रूप में हुई है, जो जलालाबाद कस्बे का ही रहने वाला है।’’

द्विवेदी ने बताया कि लोगों का कहना है कि आरोपी नजीम मानसिक रूप से अस्वस्थ है, हालांकि पुलिस ने उसे रात में ही हिरासत में ले लिया था। मौके पर शांति बनी हुई है और पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :शाहजहाँपुरउत्तर प्रदेशIslamicउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला