लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावः बरेली में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पूर्व प्रधान की मौत, एटा में प्रत्याशी पति को मारी गोली 

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:33 IST

UP Panchayat Election 2021: निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों में 2.23 लाख से अधिक पदों के लिए 3.48 लाख से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविवियापुर गांव में पंचायत चुनाव की प्रतिद्वंद्विता को लेकर कहासुनी हुई।विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हुई तथा धारदार हथियार भी चले।गांव का माहौल को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है।

UP Panchayat Election 2021: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान रंजिश के कारण होने वाली हिंसक घटनाओं का सिलसिला जारी है। बरेली जिले में दो पक्षों के बीच संघर्ष में जहां एक पूर्व प्रधान की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गये वहीं एटा में प्रधान पद की प्रत्याशी के पति को गोली मारी गई।

बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव विवियापुर में रविवार देर रात दो पक्षों में हुए चुनावी संघर्ष में पूर्व प्रधान की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि विवियापुर गांव में पंचायत चुनाव की प्रतिद्वंद्विता को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हुई तथा धारदार हथियार भी चले।

उन्होंने बताया कि इस विवाद में एक पक्ष से महेंद्र समेत चार लोग धारदार हथियार की चोट से घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान नरेंद्र (45) का सोमवार सुबह जंगल में शव मिला। कुमार के मुताबिक नरेंद्र के शव पर गोली लगने और धारदार हथियार से वार किए जाने का निशान है। गांव का माहौल को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है।

दोनों ही पक्षों के लोग गांव से फरार हैं। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत भगीपुर के प्रधान पद प्रत्याशी सुमन यादव के पति प्रवीण कुमार को रविवार रात मास्क पहने हुए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली प्रवीण के हाथ में लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली (नगर) सुभाष कठेरिया ने सोमवार को बताया कि घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित एयर प्रेशर के पास की है। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालात चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों ने घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई है। उन्होंने निवर्तमान प्रधान के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावपंचायत चुनावयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज