लाइव न्यूज़ :

UP: बलिया में दो समुदायों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, दूसरे पक्ष के चार लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 12:06 IST

UP News: उन्होंने बताया कि चारों को रविवार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Open in App

UP News: बलिया जिले के मनियर कस्बे में दो समुदायों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के उत्तर टोला वार्ड नंबर-14 में शनिवार शाम दो समुदायों से संबंधित लोगों के बीच हुए विवाद और मारपीट में मोहर्रम हासमी (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मनियर थाना प्रभारी कौशल पाठक ने बताया कि मृतक के भाई अरमान की तहरीर पर रजनीश, मनीष, लल्लन और मंजू देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत शनिवार रात मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों को रविवार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मोहर्रम हासमी नशे की हालत में अपनी मां के प्रति अपशब्द कह रहा था, जिसे सुनकर पड़ोसी भ्रमित हो गए कि वह उनकी मां को अपशब्द कह रहा है।

इसी गलतफहमी से विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान मोहर्रम को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्यायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?