लाइव न्यूज़ :

यूपी: मेरठ में पुलिस के सामने दबंगों ने की ओला कैब ड्राइवर की पिटाई, VIDEO

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 11, 2023 13:18 IST

उत्तर प्रदेश के मरठ में कथिततौर पर दबंगों द्वारा पुलिस के सामने ओला कैब के ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मेरठ में कथिततौर पर दबंगों द्वारा ओला कैब के ड्राइवर की पिटाई की गई ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैसबसे हैरत की बात है कि जब ड्राइवर की पिटाई हो रही है तो वहां मौजूद पुलिस खामोश रही

मेरठ:उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर किये जा रहे सुधार उपायों को उस वक्त पलीता लगता नजर आया, जब कथिततौर पर मेरठ में दबंगों द्वारा पुलिस के सामने ओला कैब के ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक ओला कैब ड्राइवर को दबंगों के समूह द्वारा कथित रूप से पीटा और धमकाया जा रहा है।

इस पूरे मामले में सबसे हैरतअंगेज बात यह सामने आई है कि जब ओला ड्राइवर की पिटाई हो रही थी तो वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल मौजूद था लेकिन उसने मामले में हस्तक्षेप करने या ड्राइवर को दंबगों से बचाने का प्रयास नहीं किया।

सोशल साइट ट्विटर पर साझा किए गए ट्वीट के मुताबिक ओला ड्राइवर की कार गलती से दूसरी कार से टकरा गई, जिसके बाद दबंगों द्वाार उसे जमकर पीटा गया। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि किस तरह गुस्से में युवक ने ड्राइवर को लात मारी। जिससे वाहन चालक जमीन पर गिर जाता है। चालक पर हमला करने वाले शख्स का एक सहयोगी मित्र जमीन पर गिरे हुए ड्राइवर को "उठने" के लिए कहता है। ड्राइवर बारबार अपने जान की भीख मांगता है लेकिन दबंगों को उस पर कोई रहम नहीं आता है और उसकी जमकर पिटाई करते हैं।

यह घटना तब उजागर हुई, जब एक ट्विटर यूजर ने घटना का वीडियो साझा करते हुए मेरठ पुलिस और यूपी पुलिस को टैग किया। यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से तुरंत प्रतिक्रिया आई, जिसने मेरठ पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मेरठ पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दबंगों पर मेरठ पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। लेकिन इस तरह की हिसक घटनाओं से उत्तर प्रदेश पुलिस के कानून एवं व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?