लाइव न्यूज़ :

नोएडा: झूठी शान की खातिर परिवारवालों ने बेटी के प्रेमी की हत्या, दलित था युवक

By भाषा | Updated: March 20, 2019 14:10 IST

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जब युवती ने अपने घर वालों की बात नहीं मानी तो उन्होंने बृजभान की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को गांव खैरपुर के पास फेंक दिया। 

Open in App

नोएडा थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के खैरपुर गांव में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक दलित था जिसके आरोपी की बेटी से प्रेम संबंध थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक- 3 क्षेत्र के खैरपुर गांव के पास 17 मार्च को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद यह बात संज्ञान में आई कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। 

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त बृजभान के रूप में हुई। मृतक के भाई भूपेंद्र निवासी खुर्जा देहात की शिकायत पर प्रदीप तथा राधे नामक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि मृतक दलित था और आरोपी दूसरी जाति से हैं। 

उन्होंने बताया कि मृतक बृजभान के आरोपी प्रदीप की बेटी से प्रेम संबंध थे। आरोपियों ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना किया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे से शादी करने पर अड़े थे। 

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जब युवती ने अपने घर वालों की बात नहीं मानी तो उन्होंने बृजभान की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को गांव खैरपुर के पास फेंक दिया। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला