लाइव न्यूज़ :

UP News: बहराइच-श्रावस्ती में दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को सजा, 20 साल जेल की कैद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2025 12:50 IST

UP News: 14 वर्षीय बालिका को लाले उर्फ राकेश यादव तथा कल्लू उर्फ रामराज यादव बहला फुसलाकर ले गए और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App

UP News: बहराइच और श्रावस्ती जिलों की विशेष अदालतों ने दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में आरोपी तीन लोगों को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। बहराइच जिले में विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पाक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को 'पीटीआई- भाषा' को बताया कि 19 जनवरी 2018 को कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय बालिका को लाले उर्फ राकेश यादव तथा कल्लू उर्फ रामराज यादव बहला फुसलाकर ले गए और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) दीप कांत मणि की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद लाले व कल्लू को 20-20 साल की कैद और 60-60 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। उधर, श्रावस्ती जिले में ऐसे ही एक मामले में पांच वर्ष पूर्व 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए पाक्सो अदालत ने बुधवार को 20 साल कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के. पी. सिंह ने बताया कि इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ थाना क्षेत्र के सौरूपुर गांव के निवासी ओमकार पासवान ने 29 जुलाई 2020 की रात दुष्कर्म किया था। इस घटना से क्षुब्ध पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पीड़िता (मृतका) की मां की तहरीर पर 30 जुलाई 2020 को इकौना थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सिंह ने बताया कि बुधवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) निर्दोष कुमार ने दोषी ओमकार पासवान को 20 साल कैद व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली