लाइव न्यूज़ :

UP News: बलिया में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 6 साल से बच्चे समेत तीन नाबालिगों पर लगा आरोप

By भाषा | Updated: October 19, 2024 11:57 IST

UP News: बलिया में अपराध ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

Open in App

UP News: महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के क्रम में अब छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। हालिया मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जिस घटना ने सभी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में छह साल के एक बच्चे समेत तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिकायतकर्ता के मकान में रह रहे दो किराएदारों के तीन लड़कों ने बुधवार की शाम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 6 वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष है । 

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर शुक्रवार रात तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :दुष्कर्मछेड़छाड़गैंगरेपउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला