लाइव न्यूज़ :

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत और 8 घायल, बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 13:33 IST

अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए।

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था, तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।

पालघर: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत

पालघर जिले में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवती और उसके छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पालघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार रात को हुई और घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को भोजन करने के बाद मंगेश विश्वकर्मा (22) और उसकी बहन पूजा विश्वकर्मा (25) आइसक्रीम खाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे तभी घर लौटते समय पालघर-माहिम रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फरार ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअग्निकांडसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?